समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह उर्फ दद्दा को जिला उपाध्यक्ष बनाया।
एम डी न्यूज़
बरेली में समाजवादी पार्टी ने बिथरी चैनपुर क्षेत्र के सारीपुर गांव के रहने वाले और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। बिजेंद्र सिंह ‘दद्दा’ लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं और उनकी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सक्रिय होने के कारण बिजेंद्र सिंह की क्षेत्र के लोगों के बीच अच्छी पकड़ है। समाजवादी पार्टी को उम्मीद है कि उनकी सक्रियता और क्षेत्रीय संपर्क का फायदा संगठन को मिलेगा। इससे कुर्मी समाज के मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच और मजबूत होगी। राजनीतिक नजरिए से भी बिजेंद्र सिंह की यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। इस नई जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राज कमल पटेल, कुंवर योगेश पटेल, कमल पटेल, कपिल पटेल, ललित पटेल, नरेश यादव, कुंवरसेन पटेल, प्रताप पटेल, नितिन प्रजापति, बरकत अली और अशफाक खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

