जय श्री कृष्णा फाउंडेशन ने किया भव्य कृष्णउत्सव, झांकियों ने मोहा मन

वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से भव्य कृष्णउत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से काशीवासियों सहित देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।
संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, त्याग, धर्म और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से भगवान कृष्ण के प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सह-संस्थापक अरविंद जैन ने कहा कि संस्था आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। सह-संस्थापक प्रदीप मल्होत्रा एवं दिव्या राकेश अग्रवाल ने काशी की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में कृष्ण मोहन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि रमेश सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रूपेश माहेश्वरी, आकांक्षा मिश्रा, निशित गौर एवं रश्मि केसरवानी ने किया। इस दौरान ब्रजेश दास, मनीष गर्ग, प्रकाश भागचंदानी, नितेश सिंह, विकास सिंह, तान्या, ईशा, कंचन अभिषेक भट्टाचार्य, आशीष जायसवाल, डॉ. आशीष गुप्ता, संतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *