
शिक्षक महासभा ने विद्यालयों में किया जनसंपर्क, धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान
वाराणसी। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों में जनसंपर्क कर शिक्षकों को 8 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की सदस्यता के लिए भी शिक्षकों से अपील की।
जनसंपर्क के दौरान काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ, उड़िया बाबा इंटर कॉलेज बैजलपट्टी, वीरापट्टी इंटर कॉलेज, सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज बसनी, कमला बालिका इंटर कॉलेज बसनी, हरिहर महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर, बद्री नारायण इंटर कॉलेज कनियर एवं राजकुमारी बालिका इंटर कॉलेज कनियर में शिक्षकों से संपर्क किया गया। धरना 8 सितंबर को शिक्षण कार्य के बाद दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा।
प्रतिनिधिमंडल में जिला संगठन मंत्री पुष्प चंद्र सागर, जिला महामंत्री राम अवध कुमार, प्रांतीय मीडिया प्रभारी हृदय राज कपूर, प्रांतीय संगठन मंत्री नीरज कुमार विमल एवं प्रांतीय महामंत्री कुंवर जीत इलाहाबादी शामिल रहे।
