
पीएमश्री प्रभु नारायण कॉलेज में साइबर जागरूकता व मिशन शक्ति कार्यक्रम
वाराणसी। रामनगर पुलिस की ओर से 2 सितंबर को पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अपराध, साइबर बुलिंग और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने ओटीपी, पासवर्ड व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी। साइबर अपराध होने पर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय रामनगर, प्रधानाचार्य अविनाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी, म0आ0 सौम्या, म0आ0 सरोजनी यादव, म0आ0 मंजू देवी एवं आरक्षी गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
