गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने गोदाम में चोरी के मामले में अन्नू राजभर (27) निवासी शिव विहार कॉलोनी, भीटी को 3 सितंबर की सुबह 3:15 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 9 चश्मे, चश्मे के फ्रेम, 22 सीसीटीवी कैमरे, दो वाईफाई राउटर, दो बंडल केबल/तार, एक पंखा, 21 लोहे के सरिया के टुकड़े और चश्मे का स्टैंड बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को शिव विहार कॉलोनी स्थित चश्मे के गोदाम का ताला तोड़कर सामान चोरी किए जाने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बंद पड़े गोदाम से मौका देखकर सामान निकालकर बेचता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार शर्मा, नितेश शर्मा, कांस्टेबल पवन कुमार, सचिन चतुर्वेदी, शक्तिरमण पाल एवं विनय कुमार सिंह शामिल रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *