अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुशकाबाद में एक 18 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मुश्काबाद निवासी सतनाम की 18 वर्षीय पुत्री रूपरानी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की भनक लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाल रुदौली संजय मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच-पड़ताल की।


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और वैधानिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक रुदौली रामचंद्र यादव को दूरभाष पर दी गई। विधायक ने रुदौली कोतवाल से बात कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शोकाकुल पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मामले के संबंध में चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फांसी लगाने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

14 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *