एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर युसूफ

रामपुर। आज विधानसभा चमरौआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी तथा जनता के हक़ और इंसाफ़ के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।
दौरे के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने संगठन के साथ जुड़कर समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में मोहम्मद रिहान को युवा जिला सचिव, AIMIM की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि पार्टी का मकसद सिर्फ़ सियासत करना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनके मसाइल को उठाना और उनके हक़ की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर नौजवानों को संगठन से जोड़ने और जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने नवनियुक्त युवा जिला सचिव मोहम्मद रिहान को मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई कि वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में अपना किरदार अदा करेंगे इस मौके युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान जिला महासचिव दानिश गुल जुनैद नफीस अंसारी जालिस अली रकीब अरशद आदि मौजूद रहे

19 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed