सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सरायन नदी में लापता हुए 45 वर्षीय दिनेश का शव करीब 27 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार देर शाम पीएसी की फ्लड यूनिट टीम ने घटनास्थल से करीब 220 मीटर दूर झाड़ियों में फंसे शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मछली मंडी मोहल्ला निवासी दिनेश बुधवार दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पीएसी की फ्लड यूनिट को रेस्क्यू अभियान में लगाया गया।
पीएसी की फ्लड यूनिट ने मोटर बोट के सहारे बुधवार देर रात तक नदी में खोजबीन की। गुरुवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया नदी में तेज बहाव के कारण टीम को तलाश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने घटनास्थल के आसपास कई किलोमीटर के दायरे में खोजबीन की
गुरुवार देर शाम घटनास्थल से करीब 220 मीटर दूर झाड़ियों में शव फंसा मिला। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed