ब्रेकिंग न्यूज़ – राजधानी (लखनऊ)
MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्टर – रवि कुमार भट्ट, वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)

सरोजनी नगर: अभिकल्प स्टेट ग्राम कैथी में देशभक्ति का जश्न, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों संग फहराया 30 मीटर ऊंचा तिरंगा

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा के अभिकल्प स्टेट, ग्राम कैथी में आज देशभक्ति और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। मा. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर मा. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्र के प्रति प्रेम और सेना के प्रति सम्मान की भावना और प्रबल होती है।

इस गौरवशाली कार्यक्रम में हमें भी सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ, जो हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात हैं/

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed