पुलिसकर्मियों ने फूल-माला, अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर किया सम्मानित

बाराबंकी। थाना जैदपुर पर पर तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार यादव एवं कांस्टेबल सुग्रीव कुमार व कई अन्य पुलिस कर्मियों को पुलिस स्थानांतरण होने पर जैदपुर थाना में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को मुंह मीठा भी कराया गया। बता दे कि कांस्टेबल सुनील यादव एवं सुग्रीव का थाना जैदपुर पर कार्यकाल सराहनीय रहा। दोनों पुलिसकर्मी अपने मिलनसार, सरल एवं सहयोगात्मक व्यवहार के लिए क्षेत्रवासियों के बीच अच्छी छवि बनाए रहे। उनके कार्यकाल के दौरान आमजन से मधुर व्यवहार रहा और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति सामने नहीं आई। स्थानांतरण के दौरान चौकी स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों व पत्रकार साथियों ने उनके व्यवहार और सेवाभाव की सराहना करते हुए भावुक होकर विदाई दी।इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी ग्रामीण एवं संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। विदाई के दौरान माहौल भावुक नजर आया। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा
