MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर

साकेत, नई दिल्ली:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचीं दो महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और पुलिस स्टेशन में उनके साथ कथित मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया।

पत्रकारों की ओर से सामने आए वीडियो में चोट के निशान दिखाए जाने का दावा किया गया है। मामले को लेकर पत्रकार संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि महिला पत्रकारों को VVIP रूट बाधित करने और पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण थाने ले जाया गया था। पुलिस ने सवाल पूछने पर मारपीट के आरोपों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

सबसे बड़ा सवाल—क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना पत्रकार का अधिकार है?

अगर आरोप सही हैं तो जिम्मेदार कौन?

और अगर पुलिस के दावे सही हैं तो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई क्या है?

मामले की निष्पक्ष जांच से ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed