धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
सिसवां/महराजगंज। नव निर्माण इन्टरमीडिएट कालेज,पिपरा बाजार में हर्षोल्लास के साथ’ शिक्षक दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने समस्त शिक्षकों का अभिवादन पुष्प-गुच्छ देकर करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं वक्तव्य के माध्यम से शिक्षकों के समर्पण भाव का के लिए धन्यावाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही सभी लोग केक काटकर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया|

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रशासक श्री अरूण कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रशासक महोदय ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन एवं आदर्शों के विषय में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान किया।

उन्होंने ने बताया कि किस प्रकार एक सामान्य व्यक्ति अपने परिश्रम एवं शिक्षा से देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति एवं भारत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य (श्री आशुतोष सिंह) तथा सम्मानित शिक्षकगण (रमेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार पटेल, पुरुषोत्तम चौधरी, भास्कर सिंह, बृजेश कुमार पटेल, ओमप्रकाश मौर्य, अमन उपाध्याय, सुधांशु पाण्डेय, राजकुमार प्रजापति, पन्ने लाल, रीना गुप्ता, अनुराधा निषाद, सलोनी रावत, ताहिरा खातुन, कंचन तिवारी) ने अपना अनुभव साझा किया| इसके साथ ही अमेरिका, मंजेस, बलिराम, तथा निसा आदि लोग भी उपस्थित रहे।

