पवन कुमार md न्यूज़ तहसील लखीमपुर रिपोटर

लखीमपुर, रामापुर कस्बे में शनिवार को सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पंवार और प्रधान प्रतिनिधि आनंद वर्मा के नेतृत्व में जन-चौपाल लगी। इसमें ग्रामीणों को साइबर ठगी व महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
कोतवाल ने आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय सेवा में तत्पर है; समस्या होने पर तुरंत चौकी प्रभारी या उच्चाधिकारियों को बताएं। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि भले ही साइकिल से चलें, मगर बच्चों को अवश्य पढ़ाएं।
इसके बाद सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक हुई। कोतवाल ने दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, मुख्य द्वार सुरक्षित करने और किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना पहचान पत्र सोना न खरीदने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *