रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 5 सितंबर 2026। मितौली क्षेत्र के ओदारा गांव में शुक्रवार को पिरई नदी में नहाते समय लापता हुए युवक सचिन का शव शनिवार को बरामद हो गया। शव नदी से बाहर निकलते ही परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार कल दिन शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओदारा निवासी सचिन शर्मा पुत्र सुनील शर्मा पिरई नदी में नहाने के लिए घुसे थे किंतु गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। काफी कोशिश करने के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला। तब आज दिन शनिवार को क्षेत्राधिकार मितौली यादवेंद्र सिंह ने मैगलगंज से गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद सचिन कुमार का शव बरामद कर लिया।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का शव देखकर बदहवास हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और पूर्व भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
युवक की मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गम का माहौल है।
