श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए ग्राम सभा परियावा प्रधान पद प्रत्याशी भीम मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा
गोंडा जनपद के तरबगंज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम सभा परियावा प्रधान पद प्रत्याशी भीम मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े भजन, कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर भीम मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। गोंडा रिपोर्टर मदनलाल

