एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी – अजीत यादव

गौरा- विधानसभा क्षेत्र गौरा के गौरा चौकी स्थित क्राउन पैलेस में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी विशिष्ट तिथि विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने ,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के आधार पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी , जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंचल वर्मा जी, श्री जितेंद्र पांडे , श्रवण शुक्ला , सोहरथ प्रसाद वर्मा ,हरि प्रसाद गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का सं संकल्प लिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed