MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
घर लौट रही छात्रा के लिए काल बना ट्रक पैर में गंभीर चोट
कोल्हुई मेन तिराहे पर हादसे से मची अफरा-तफरी पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया
महराजगंज। जिले के कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंप्यूटर क्लास से साइकिल से घर लौट रही छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई।
टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव निवासी खुशी कशौधन कोल्हुई कस्बे में
कंप्यूटर कोर्स कर रही है। वह बृजमनगंज रोड स्थित एक संस्थान में कंप्यूटर क्लास लेने के लिए रोजाना साइकिल से आती-जाती है। क्लास समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह बृजमनगंज रोड से कोल्हुई मेन तिराहे की ओर पहुंची, इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के
मुताबिक, ट्रक की टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई और उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। हादसा होते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल
छात्रा की मदद की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर हादसे की जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की
जा रही है।पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

