बाराबंकी। आगामी 12 सितंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाराबंकी पुलिस द्वारा रविवार को भव्य बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।बाइक जागरूकता रैली को जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या-01 से प्रारंभ होकर जेब्रा पार्क, नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा, कम्पनीबाग और बस स्टॉप होते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या-02 पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का सरल एवं शीघ्र निस्तारण कराया जा सकता है। इनमें आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित धनवसूली के मामले, श्रम एवं श्रमिक विभाग से संबंधित वाद, बिजली-पानी के बिल, राजस्व वाद, आर्बिट्रेशन से संबंधित मामले, यातायात चालान, पारिवारिक विवाद तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने योग्य अन्य उपयुक्त मामले शामिल हैं।राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों को लंबे समय से लंबित विवादों को आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। बाराबंकी पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण कराकर कानूनी प्रक्रिया के बोझ से राहत प्राप्त करें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात शक्ति सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।रिपोर्टर — कृष्णानंद वर्मा

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

चौकाघाट स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग।कार बनी आग का शोला।रामनगर बाराबंकी बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत चौकाघाट स्टेशन के पास गोंडा की तरफ से आ रही कार में अचानक शॉर्ट शर्किट से आग लग गई देखते ही देखते कार ने भयंकर आग का रूप ले लिया।गनीमत यह रही कि कार में सवार कार से बाहर निकल गए।सूचना मिलते ही अग्नि शमन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस टीम द्वारा हाइवे पर लगे जाम को किसी तरह आवागमन सुचारू रूप से जारी किया।किसी भी प्रकार को कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।एम डी न्यूज चैनल पर देखिए तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट।