मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस की टोडा नगला मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान पुत्र बाबू और रिहान पुत्र बाबू, निवासी रियावली नंगला, थाना रतनपुरी के रूप में हुई है। दोनों को रतनपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस के अनुसार रिजवान थाना भोजपुर, गाजियाबाद में दर्ज एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गौवंश, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर DL7SAE9497 बताया गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक नेमपाल सिंह, अनुभव चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

रिपोर्टर — रोहित जैन

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

चौकाघाट स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग।कार बनी आग का शोला।रामनगर बाराबंकी बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत चौकाघाट स्टेशन के पास गोंडा की तरफ से आ रही कार में अचानक शॉर्ट शर्किट से आग लग गई देखते ही देखते कार ने भयंकर आग का रूप ले लिया।गनीमत यह रही कि कार में सवार कार से बाहर निकल गए।सूचना मिलते ही अग्नि शमन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस टीम द्वारा हाइवे पर लगे जाम को किसी तरह आवागमन सुचारू रूप से जारी किया।किसी भी प्रकार को कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।एम डी न्यूज चैनल पर देखिए तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट।