एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,अवगत करा दे कि संयुक्त पत्रकार महासभा के कार्यालय पर सभी जिलों से आए पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत 3 सितंबर को दिल्ली के थाना साकेत क्षेत्र में दो महिला पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर उनके साथ की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने आवाज उठाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट हुए। ज्ञापन सौंपने और बैठक में मुख्य रूप से रोहित दिलावर, दीपक कुमार, जितेंद्र राठी, प्रिंस रस्तोगी, डॉ. शाहनवाज,रूखशीद अहमद, संपादक इकरार राणा, खतौली से मुजफ्फरनगर से पत्रकार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सैनी, शाहनवाज, शफीक, काशिफ, रवि शंकर सैनी, निखिल सैनी, मोहित कल्याणी, हैदर अली, मोहम्मद शाहरुख और प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार जावेद सहित दर्जनों पत्रकार व संपादक मौजूद रहे।पत्रकारों ने मांग की है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता करने वाले दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed