विकास खण्ड दातागंज में रामगंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के दृष्टिगत क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने आज बाढ़ प्रभावित तटीय क्षेत्रों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज ,विधायक राजीव कुमार सिंह ने रामगंगा से सटे नगरिया खनू सहित कई अन्य संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति, फसलों के नुकसान और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और ढांढस बंधाया।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर साझा करते हुए आश्वस्त किया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में आपका यह भाई और जनसेवक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। किसी भी आपात स्थिति या आवश्यकता के समय आधी रात को भी मुझे सीधे कॉल करें, आपकी सहायता के लिए हमारी टीम तत्पर रहेगी।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग की टीमों और गोताखोरों को विधायक ने सख्त लहजे में निर्देशित किया कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पर्याप्त नावों की व्यवस्था, गोताखोरों की चौबीसों घंटे सक्रिय तैनाती, सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविरों का संचालन, शुद्ध पेयजल, सूखा राशन एवं दवाओं के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

साथ ही जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीमों को लगातार क्षेत्र में कैंप करने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह पालू भैया, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति अनूप गुप्ता जी, रत्नाकर सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुखपाल सिंह नगरिया खनू, नामित सभासद अंशुल सागर सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व कर्मी, गोताखोर दल एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

18 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *