लखनऊ के शहीद पथ के पास सुशांत गोल्फ सिटी चौकी के निकट सड़क पर गायों का भारी झुंड, राहगीरों में हड़कंप – बड़ी घटना की आशंका*

रिपोर्टर= रवि कुमार भट्ट, वॉइस ब्यूरो चीफ, (लखनऊ)

लखनऊ / सुशांत गोल्फ सिटी – राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम मार्ग शहीद पथ के जस्ट बगल, सुशांत गोल्फ सिटी चौकी के निकट मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से गायों के भारी झुंड का जमावड़ा लगा हुआ है। दर्जनों की संख्या में घूम रही गायें सड़क पर ही बैठी रहती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही गायों का झुंड सड़क के बीचों-बीच आ जाता है। तेज रफ्तार से आ रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार बाइक सवार गिरते-गिरते बचे हैं। रात में स्ट्रीट लाइट की रोशनी कम होने से खतरा और बढ़ जाता है।

राहगीरों का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गौवंश सड़क पर खुले में घूम रहे हैं, जो न सिर्फ यातायात बाधित कर रहे हैं बल्कि गौवंश के लिए भी असुरक्षित है।

MD NEWS की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया तो पाया कि सड़क पर 15 से 20 गायें एक साथ बैठी हुई थीं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से गायों को कांजी हाउस भिजवाए और सुशांत गोल्फ सिटी चौकी के आसपास नियमित गश्त बढ़ाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *