
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली के कन्हाईपुर गांव में कूड़े का अंबार लगा हुआ था। इस गंदगी से गांव के बच्चे, बूढ़े और जवान सभी परेशान थे। प्रशासन की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ रही थी।
जब यह बात समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। कल्लू ने जेसीबी की व्यवस्था करके कूड़े के ढेर को साफ करवाया।
इतना ही नहीं, उन्होंने तुरंत चूने और कीटनाशक की व्यवस्था भी की और उसे गंदगी वाली जगह पर डलवाया। इससे गांव में फैली गंदगी से लोगों को राहत मिली।
यह सोचने वाली बात है कि ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की नजर इस समस्या पर क्यों नहीं पड़ी, जबकि एक समाजसेवी तक यह खबर पहुंच गई। कल्लू के इस काम की गांव में काफी प्रशंसा हो रही है।
लोग कल्लू की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर वे गांव के पदाधिकारी होते तो शायद गांव की स्थिति और बेहतर होती।
