रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज। बदायूं-बरेली रोड स्थित गोल चक्कर के पास सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले धारदार औजारों के इस्तेमाल का भी आरोप है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे शरीर के कई हिस्सों में चोटें आने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक पक्ष के लोग काम के सिलसिले में बाहर जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर टेंपो चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने गुस्से में आकर एक युवक के साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते आसपास के कुछ अन्य लोग भी टेंपो चालक के पक्ष में पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घटना में युवक के घायल होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

बताया जा रहा है कि मामला दोनों समुदायों से जुड़े लोगों के बीच का है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अब देखना यह है कि पुलिस जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *