MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने दिल्ली में महिला पत्रकार की पुलिस द्वारा पिटाई के विरोध में भारतीय प्रेस परिषद, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई तथा दोषी पुलिस कर्मी को दण्डित करने की मांग की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सचिव मो. रशीद, प्रदेश उपाध्यक्ष निहाल सिंह जेम्स, बाराबंकी अजय मिश्रा आदि कई लोग मौजूद रहे।
फतेहपुर जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष खलीक अहमद जाफरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मो. रशीद ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ का संदेश दे रही है दूसरी ओर सरकार के मातहत दिल्ली पुलिस महिला पत्रकार की पिटाई कर रही है। ऐसी घटनाओं पर सरकार को संज्ञान लेते हुए सख्त कारवाही करनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष निहाल सिंह जेम्स ने कहा कि महिला संरक्षण के लिए सरकारी पहल बहुत सराहनीय है, फिर भी पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों की पिटाई हो रही है। इस पर तुरंत अंकुश लगाया जाए। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार निर्मल सिंह यादव, मैशर अब्बास, रोहित कुमार श्रीवास्तव, मो. सैफ, दिनेश श्रीवास्तव, वशीम शाह राजू, अमित कुमार सिंह, नुरुल हक़, सुरेश चंद्र, मो. अनीश आदि कई पत्रकार उपस्थित रहे।
4 views
