रिपोर्ट श्रवण तिवारी
MD NEWS बहुआयामी समाचार

सीतापुर। बीसवां-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम अफसरिया हुसैनपुर स्थित बाबा बाग चौराहे के निकट बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और पेड़ से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक पेड़ के सहारे लटक गया। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या आसपास मौजूद व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों की भीड़ को रोकते हुए यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाने का प्रयास शुरू किया। ट्रक के पेड़ के सहारे लटके होने के कारण पुलिस लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील कर रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो
वहीं ट्रक को मौके से हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है।
श्रवण तिवारी
