संवाददाता मुनेश कुमार सहसवान, बदायूं।

(बदायूँ)सहसवान-: सहसवान -बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर शहबाजपुर पेट्रोल पंप के आगे बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क पर मौजूद एक नंदी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नंदी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क पर नंदी के मृत पड़े होने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।
कोतवाली पुलिस की महिला कांस्टेबल एवं दरोगा ने मौके पर पहुंचकर नंदी को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। इसके लिए जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। जेसीबी की सहायता से नंदी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उसे सम्मानपूर्वक दफनाने की कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों की इस पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में अज्ञात वाहन चालक को लेकर नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने की मांग की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं!
