जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के फतेहपुर के एक छोटे से गांव गांगेमऊ में जन्मे दीपक वर्मा ने डिलीवरी बॉय से ‘ड्रोन बॉय’ तक का सफर तय किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘ड्रोन बॉय’ नाम से अपनी आईडी पर 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर उनके दोस्तों और परिवारजनों ने उन्हें बधाई दी है।
दीपक वर्मा ने बताया कि यह उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
दीपक के मन में विचार आया कि क्यों न वह एक कंटेंट क्रिएटर बनें। इसके बाद उन्हें लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता गया। उनकी कई वीडियो मिलियन में देखी जाने लगीं।
दीपक ने बताया कि उनकी वीडियो सिर्फ उत्तर प्रदेश के लोग ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोग पसंद करते हैं और लाइक करते हैं। उन्होंने अपने 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे होने पर सभी दर्शकों और समर्थकों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
