
MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर
सुभाष नगर, थाना नई मंडी/गांधी कॉलोनी चौकी क्षेत्र, मुज़फ्फरनगर
26/27 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12:43 बजे सुभाष नगर स्थित एफ.जेड. क्लाथ हाउस में पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित फरमान पुत्र मोमीन के अनुसार आगजनी में कई लाख रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया।
पीड़ित का दावा है कि घटना से पहले और बाद में कुछ संदिग्ध व्यक्ति CCTV कैमरों में दिखाई दिए, जिनमें से एक व्यक्ति की पहचान होने की बात कही गई है। पीड़ित के मुताबिक पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना भी दी गई थी तथा थाना नई मंडी में लिखित शिकायत दी गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज कर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही परिवार पर कथित रूप से दबाव बनाए जाने और तहसील में लिखित कार्रवाई करवाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार का दबाव न दिया जाए।
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर से मामले की निष्पक्ष जांच, CCTV फुटेज की जांच, आरोपों की सत्यता की पुष्टि तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नोट: आगजनी और दबाव बनाने संबंधी आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच का परिणाम सामने आना अभी बाकी है।
