ज्ञापन में पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कहा गया कि लोकतंत्र में मतदाता सूची किसी जाति, धर्म या समुदाय की जागीर नहीं है, बल्कि प्रत्येक योग्य नागरिक के संवैधानिक मताधिकार की बुनियाद है। यदि किसी BLO को उसकी जाति अथवा समुदाय के आधार पर हटाने का प्रयास किया जा रहा है या मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने में भेदभाव हो रहा है, तो यह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल है।

संजय कपूर ने कहा कि, “चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इसकी पहली शर्त निष्पक्ष मतदाता सूची है। यदि किसी कर्मचारी को उसकी जाति देखकर हटाया जा रहा है या किसी मतदाता का नाम राजनीतिक अथवा जातिगत पूर्वाग्रह के आधार पर प्रभावित किया जा रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। प्रशासन को किसी दबाव में नहीं, बल्कि संविधान और चुनावी नियमों के अनुसार काम करना चाहिए।”

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने कहा, “कांग्रेस किसी भी जाति या समुदाय के खिलाफ भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेगी। BLO किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उसे जाति देखकर हटाने की कोशिश लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सीधा हमला है। हम मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई हो।”

AICC सदस्य मतीउर्रहमान खान ने कहा, “मतदाता का नाम उसकी जाति या धर्म देखकर नहीं, बल्कि कानून और पात्रता के आधार पर मतदाता सूची में होना चाहिए। किसी भी योग्य नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव न हो।”

कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित BLO को हटाए जाने के मामलों की तत्काल जांच कराई जाए, मतदाता सूची में हाल में जोड़े गए और हटाए गए नामों का नियमानुसार सत्यापन कराया जाए तथा जाति अथवा समुदाय के आधार पर भेदभाव की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा और प्रत्येक योग्य नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
कांग्रेस के पदाधिकारी ने नेताओं के साथ पहुंचकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की उसके बाद जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सोपा जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया पर जांच कराएंगे।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पंडित ने कहा अगर समय सीमा के अंदर जल्द ही यह कार्य इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और इस कृत्य को नहीं रोका गया तो जिला कांग्रेस कमेटी तहसील जिला मुख्यालय स्तर पर व्यापक रूप से आंदोलन करेंगे

ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में…. कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी में मैजूद रहे

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed