अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज
अयोध्या। देश और प्रदेश की सरकारों नें गरीबों और निराश्रित महिलाओं के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार बिभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं गर्भधात्री माता से लेकर 6 साल तक के बच्चों को उनकी सेहत अच्छी रहे इसके लिए पौष्टीक आहार दे रही है यह बातें आज पटरंगा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें कही, पटरंगा ग्राम में दो बच्चों का अन्न प्रारासन और दो महिलाओ की गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पूरे कामगार ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नें आँगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बी.डी.ओ मवई अखिलेश मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सिद्धिदात्री पाण्डेय, प्रधान दिलीप कुमार वर्मा, कविता वर्मा सचिव, रवीश मिश्रा ADO समाज कल्याण, ऋतु श्रीवास्तव, बंदना कुमारी, गन्ना डायरेक्टर राम प्रेस यादव, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान रामलखन रावत, सचिव लाल जी चौरसिया, सुजीत सिंह, प्रधान राम बरन चौहान, शोभाराम यादव, नंदन जायसवाल, अवधेश वर्मा, इख़्तिखार अहमद प्रधान पचलो, संजय, गुड्डू, रुपेश यादव, अखिलेश कुमार, नवनीत वर्मा, राहुल वर्मा, गन्ना डायरेक्टर राकेश यादव, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
