अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, रौजागांव में चिकित्सकों की टीम ने एक मरीज के शरीर से करीब 10 किलोग्राम वजन के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन चिकित्सक डॉ. नाबेंदु, एमबीबीएस के नेतृत्व में किया गया।ऑपरेशन के दौरान सर्जन एमबीबीएस एमस डॉक्टर नाबेंदु, एमबीबीएस डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर राजीव सिंह, नर्सिंग टीम सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चिकित्सकों और स्टाफ की संयुक्त मेहनत से ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।ऑपरेशन सफल होने के बाद अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने चिकित्सकों की पूरी टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मरीज की बेहतर चिकित्सा और सुरक्षित उपचार के लिए पूरी टीम का समर्पण सराहनीय है। उन्होंने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने बताया सफल ऑपरेशन से मरीज और उसके परिजनों में राहत और खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम द्वारा किए गए इस सफल उपचार की चर्चा की जा रही है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *