
रिपोर्ट. देवेंद्र मरकाम
MD news ब्यूरो चीफ सरगुजा छत्तीसगढ़
Mo. 7879009598
अंबिकापुर शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। सतीपारा में किराए के मकान में रहकर काम कर अपना जीवन यापन करने वाली 24 वर्षीय युवती नैना पांडे, पिता अर्जुन पांडे,माता बंसो पांडे निवासी देवरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है
जानकारी के अनुसार युवती अंबिकापुर के सतीपारा इलाके में किराए के मकान में अकेली रहती थी और निजी काम कर अपना गुजारा करती थी परिजनों को सूचना मिली कि नैना ने फांसी लगा ली है मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।
घटना की सूचना अंबिकापुर कोतवाली थाने में दी गई है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है यदि जांच में हत्या या किसी के द्वारा उकसाने की बात सामने आती है तो उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
