रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर : आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को आई०टी०आई० रोड में स्थित निजी क्लीनिक एम० बी० मेमोरियल के संचालक डा० पंकज सिंह द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला क्षयरोग अधिकारी डा० अशोक कुमार की अध्यक्षता में 11 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया गया और डा० पंकज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया, और डा० पंकज सिंह द्वारा उपस्थित ओ०पी०डी० में आये सभी मरीजों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया, उन्होंनें बताया कि टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रात में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना, गर्दन में गिल्टी / गाँठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हास्पिटल में जाकर बलगम की जाँच करायें। यदि जॉच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से निशुल्क दवा शुरू करें। जिला क्षयरोग अधिकारी, डा० अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान (सरकारी/प्राइवेट) रू0 1000/- पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। श्री अजीत सिंह एस०टी०एस० एवं श्री राकेश कुमार पी०पी०एम० ने बताया कि निक्षय पोषण योजना का लाभ लेने के लिये अब फेस वेरीफिकेशन करवाना अनिवार्य है उसके बाद धनराशि आपके खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से भेजी जायेगी। आप सभी के सहयोग से टीबी हारेगा, देश जीतेगा के नारे को साकार किया जा सकता है।
पत्रांक- डी०टी०ओ०/ टीबी / पोषण आहार/2026-27/178
दिनांक 10-09-2026
प्रतिलिपि- 1. प्रधान सम्पादक को इस आशय से कि अपने समाचार पत्र के अगले अंक दिनांक 11-09-2026 को जनहित में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें। 2. जनसूचना अधिकारी, फतेहपुर से अनुरोध है कि अपने स्तर से निशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *