
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
क्षेत्रीय व्यापारियों की पुरजोर मांग पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक मीटिंग चंपा कुमारी धर्मशाला में हुई जहां पर पान दरीबा से लेकर जामा मस्जिद सर्राफा बाजार की खराब सड़क को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया व्यापारियों का कहना था कि यह रोड आज से चार-पांच महीने पहले डाली गई है जो एक ही बरसात में उखड़ गई एक स्वर में व्यापारियों का कहना यह था कि इस सड़क का निर्माण बहुत ही घटिया क्वालिटी से हुआ है। एक व्यापारी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण हाट मिक्स प्लांट के मैटेरियल से होना था जो की मैनुअल सड़क डाली गई और इतनी पतली बेस रोड डाली गई की जिसमें मटेरियल बहुत खराब था जिससे सड़क जगह से खराब हो गई और बजरी उखाड़ना शुरू हो गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं ना तो नालियां ही दुरुस्त की गई और ना ही पानी की कोई निकासी की फ़िक्र की गई। जब भी कोई बरसात होती है तो पानी सड़क पर ऐसे खड़ा रहता है जैसे मानो कोई झील हो। इन समस्याओं को सुनकर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा जी ने इस समस्या का तत्काल समाधान कराने का भरोसा दिलाया और बताया कि यह मामला पहले से ही व्यापार मंडल के संज्ञान में है और इस सिलसिले में काफी कुछ किया गया है यह सड़क आज कल में ही बन जायेगी लेकिन सभी को अपने अपने क्षेत्र में गुणवत्ता का सजगता से ध्यान दिये जाने हेतु काम होते समय मौजूद रहना होगा। सड़क का निर्माण व्यापारी समाज की संतुष्टि के आधार पर कराया जायेगा।
चंद्रप्रकाश रस्तोगी निशांत रस्तोगी अंशुल रस्तोगी मुकुल रस्तोगी विनीत अग्रवाल पुष्कर अग्रवाल मुकेश आर्य शाहिद शमसी शोएब मोहम्मद खान वाजिद अली इमरान सलीम हारीस शम्सी बिलाल शमसी शहाब खान काशिफ खान मुराद खान प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता शकेब अहमद उज़ैर अहमद जगन्नाथ चावल नासिर खान
सादउलहक़
आदि मौजूद थे
