रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा

Md News बहुआयामी समाचार

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को गौरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। वह तेजपुर स्थित सिंगारघाट में सुबह 10 बजे आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान गौरा क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार राजक के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनसभा स्थल पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसे लेकर अधिकारियों ने मंच, पार्किंग और जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, थाना प्रभारी उमेश कुमार, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के पुत्र प्रशांत पटेल, खंड विकास अधिकारी अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *