
लूट के मामले में एक युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में
वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने लूट के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल (यूपी65 एफके1694) बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को चौरा माता मंदिर, बेनीपुर के पास मनोज कुमार राजभर से तीन अज्ञात युवकों ने मोबाइल और 600 रुपये लूट लिए थे। मामले में मुकदमा संख्या 378/2026 धारा 309(4) व बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 सितंबर को रात करीब 2:50 बजे मां दुर्गा माता मंदिर भैठोली के पास से सचिन पुत्र दिलीप कुमार निवासी औरा, चोलापुर (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया। साथ ही रुद्र प्रताप पाल पुत्र अरविंद पाल निवासी शिवरामपुर (16 वर्ष) और शिवम गौड़ पुत्र बबलू गौड़ निवासी काकलपुर (16 वर्ष) को हिरासत में लिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल भावेश कुमार मिश्रा शामिल रहे।
