प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम के नेतृत्व में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजू यादव उर्फ राजेश यादव (27), पुत्र बच्चेराम यादव उर्फ बच्चन यादव, निवासी चकरामपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 66 आर 6586 बरामद की।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कपीसा मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 377/2026 के तहत धारा 303(2) एवं बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल लालजीत सरोज तथा रिजर्व कांस्टेबल विपिन सिंह शामिल रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *