रिपोर्ट ओम प्रकाश साहू
एमडी न्यूज

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देर रात जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन दर्जन से अधिक युवकों ने दो युवकों को घेरकर नकिल पंच से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, दो दिन पहले छोटे भाई के साथ हुए विवाद को लेकर आरोपी दोबारा आए थे। छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई और उसके दोस्त को भी घेरकर पीटा गया।
पीड़ित पक्ष ने रिषभ सिंह, अमन सिंह कृष्ण कुणाल अमन चौरसिया उर्फ चंदा और प्रियांशु समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे KGMU अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *