हरदोई……….सांडी कस्बे में विगत दिनों हुईं चोरियों का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी में कैद तस्वीर की मदद से पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए जेवर मिले हैं। एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।एएसपी ने बताया कि सांडी कस्बे में पिछले कई माह से लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। पुलिस टीमें खुलासे के प्रयास में जुटीं थीं। कई घरों में हुई चोरियों में सीसीटीवी में कुछ संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई थी।फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था। रविवार को सूचना मिली कि फुटेज में कैद संदिग्ध सांडी तिराहे पर दो बाइकों पर खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को पकड़ लिया।
उनके पास एलईडी टीवी और अन्य सामान भी था। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी कमरुल, मैदानपुरा निवासी शाकिब, कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के मचपुरवा निवासी फन्नू बताया।
तीनों के पास से दो इलेक्ट्रानिक प्रेस, एक एलईडी, एक जोड़ी झाले, चार सोने की चूड़ियां, पांच जोड़ी पायल, एक हार, छह बिछिया, चांदी के सिक्के, एक लॉकेट, दो बाइकें मिली है।पूछताछ में बताया कि वह बाइक से मोहल्लों में घूम कर बंद मकानों को देखते थे। इसके बाद मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। एएसपी ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
यह है तीनों का आपराधिक इतिहास
एएसपी ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी हैं। आरोपी कमरुल पर सांडी, बिलग्राम, माधौगंज में 12 मामले दर्ज हैं। इसकेे अलावा शाकिब पर भी इन थानों में चोरी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह फन्नू के खिलाफ तीनों थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

इन मकानों में की थीं चोरियां
पूछताछ में आरोपियों ने कस्बे के कई मकानों मेें हुई चोरी की वारदात कबूल कीं। आरोपियों ने बताया कि 21 सितंबर की रात मोहल्ला खालसा और औलादगंज में चोरी की थी। फरवरी में मोहल्ला औलादगंज में, मोहल्ला मुंशीगंज, सरायमुल्लागंज में, जूून में बघौली मार्ग स्थित मकान में चोरी की थी। जून में नबाबगंज में चोरी, जुलाई में बिलग्राम के रफैयतगंज में, अगस्त में माधौगंज के रुकनापुर में चोरी की थी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *