रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 12 सितम्बर 2026। जनपद सीतापुर के बिसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटदहा, थाना मानपुर के प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला मोनी ने मितौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान विनय शुक्ला मोनी ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार चौबे पूर्व में मानपुर थाना प्रभारी के रूप में तैनात रह चुके हैं, इसलिए क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और व्यवहार से लोग पहले से परिचित हैं।

उन्होंने कहा कि सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना दिलीप कुमार चौबे की कार्यशैली की प्रमुख विशेषता रही है। इसी कार्यशैली की सराहना करते हुए विनय शुक्ला मोनी ने मितौली में उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मितौली थाना क्षेत्र में भी दिलीप कुमार चौबे के नेतृत्व में जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद कायम होगा तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

41 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *