रिपोर्ट अनिल यादव मव‌ई अयोध्या

एम डी न्यूज

थाना पटरंगा में करीब ढाई साल तक तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय का खडासा चौंकी प्रभारी के पद ट्रांसफर हो गया है न‌ई जिम्मेदारी मिलने पर थाना पटरंगा परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा गया थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियो ने उन्हें फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी ढाई साल के कार्यकाल के दौरान उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय ने थाना क्षेत्र में काई जिम्मेदारी संभाली लंबे समय तक साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके कार्य काल और सहयोगी व्यवहार को याद किया सहकर्मियों ने कहा कि पुलिस सेवा में ट्रांसफर एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन लंबे समय तक साथ काम करने वाले अधिकारी के जाने पर भावुक होना स्वाभाविक है प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रशांत पाण्डेय को न‌ई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर कार्य काल की कामना की इस दौरान उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय ने थाना पटरंगा के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया उन्होंने कहा कि यहां बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा समारोह में थाना पटरंगा के साभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मोजूद

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *