MD news बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जनाब मेहताब चौहान साहब का आज चमरौआ विधानसभा 35 का दौरा बेहद कामयाब रहा।

आज दो जगह आयोजित जनसभाओं में अवाम का सैलाब उमड़ पड़ा।

1. ग्राम हरेटा (दोपहर 1:30 बजे): पहली जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने मजलिस के मिशन और अवाम के हक की लड़ाई पर जोरदार खिताब किया।

2. कस्बा नगलिया आकिल, मदीना मस्जिद के सामने (शाम 4:30 बजे): दूसरी जनसभा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। नगलिया आकिल में लोगों का ऐसा जोश देखने को मिला कि पूरा कस्बा मजलिस के नारों से गूंज उठा।

दोनों ही जगह प्रोग्राम बेहतरीन और शानदार तरीके से संपन्न हुए।

इस मौके पर पश्चिमी प्रदेश महासचिव जनाब शादाब S.K. साहब, जिला अध्यक्ष फरीदुज़ ज़फर रहमानी, जिला अध्यक्ष सलमान शाह समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह रहमानी ने दोनों गांवों की अवाम का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि – “चमरौआ की अवाम ने बता दिया है कि वो मजलिस के साथ है। ये प्यार और समर्थन यूं ही बना रहे।”

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *