रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
MD NEWS बहुआयामी समाचार

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव में सोमवार उस समय हड़कंप मच गया, जब पुराने कच्चे खपरैल घर के अंदर रामभवन पुत्र स्व. रामलौटन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में धन्नी से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि रामभवन रविवार रात घर से बाथरूम जाने की बात कहकर निकले थे। उनका बेटा विनोद कुमार भी रात में पुराने घर में गया था, जहां दरवाजा बाहर से बंद था। सोमवार सुबह बेटी गुड़िया पुराने घर के अंदर पहुंची तो पिता का शव देखकर उसके होश उड़ गए।
बेटी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रामभवन को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रामभवन के परिवार में पांच बेटियां और तीन बेटे बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

— कौशाम्बी समाचार की रिपोर्ट

#kaushambinews #kaushambisamachar #kaushambipolice #Kaushambi #कौशांबी #प्रयागराज #prayagraj #allahabad #UttarPradesh #viralpost #वायरलपोस्ट #HindiNews #facebookpost #photooftheday

9 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *