ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख की रिपोट
जैंत – पुलिस ने नकबजनी करने वाले 2 अभियुक्त होडल निवासी कल्लू और दीपक को चोरी के 1 इनवर्टर, 1 बैटरी तथा नकबजनी में प्रयुक्त कूमिल सहित गिरफ्तार किया
जनपद मथुरा।थाना जैंत पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.09.2026 को समय 23.57 बजे एन0एच0 19 हाईवे से देवीआटस की ओर जाने वाले रास्ते थाना जैत जिला मथुरा से वांछित अभियुक्तगण 1.कल्लू उर्फ कुमरपाल पुत्र राजपाल निवासी अंधुआ पट्टी कस्बा होडल थाना होडल उम्र करीब 37 वर्ष व 2.दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी कच्चा तालाब कस्बा होडल थाना होडल हरियाणा उम्र करीब 27 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 531/2026 धारा 331(3)/305/317(2) बी0एन0एस0 को चोरी के इनवर्टर, बैटरी तथा नकबजनी में प्रयुक्त कूमिल सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जैत से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

