
फतेहाबाद। पारौली सिकरवार गांव में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों किशोर डूबने लगे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 15 वर्षीय ओमकार गहरे पानी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के गोताखोरों की टीम ने भी लापता किशोर ओमकार की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
देर शाम तक यमुना नदी में तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन ओमकार का कोई सुराग नहीं लग सका। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।
7 views
