
प्रयागराज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा हंडिया-258 के अंतर्गत सेक्टर खडहरा, सेक्टर नंबर-10, ग्राम खडहरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि राजू गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज तथा विशिष्ट अतिथि टी. एन. जैसल, जिला अध्यक्ष प्रयागराज रहे। इसके अलावा राज कुमार प्रजापति जिला सचिव प्रयागराज, उर्मिला राव जिला संयोजक, राम रक्षा चमार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. प्रेम चन्द प्रभारी, ओमप्रकाश भारतीय प्रभारी, उदयराज गौतम अध्यक्ष, मुख्तार शाह उपाध्यक्ष, विजय कुमार सरोज महासचिव, राम बाबू गौतम सचिव, पंचलाल पासी पूर्व प्रभारी, राजेश कुमार गौतम पूर्व अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार गौतम, फूलचंद प्रधान, अनिल यादव ‘दबंग’, विनोद कुमार गौतम सेक्टर अध्यक्ष, सुरेश कुमार गौतम सेक्टर अध्यक्ष, अतुल कुमार सेक्टर अध्यक्ष, अनुज कुमार, अवधेश कुमार पाल, मदनलाल प्रजापति एवं सत्यनारायण सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – अनुज कुमार
एमडी न्यूज़, प्रयागराज
