हाथरस, 15 सितंबर 2026। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध मदिरा की बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध जांच एवं दबिश की कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को आबकारी टीम हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थरवाली के पास नगला टुंडला में अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने की सूचना के संबंध में भरत एवं छोटे लाल पुत्र किशोरी लाल के घर तथा परचून की दुकान पर नियमानुसार जांच एवं दबिश दी गई। आबकारी टीम द्वारा मौके पर घर एवं दुकान की सघनता से जांच की गई, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की वैध अथवा अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई।

शराब की कोई बरामदगी न होने पर मौके पर नियमानुसार नो रिकवरी सर्टिफिकेट तैयार किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को आबकारी विभाग द्वारा अधिकृत दुकानों से ही मदिरा खरीदकर सेवन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी विभाग, विभागीय टोल फ्री नंबर अथवा पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *