भगवती शर्मा का गणेश पूजा समारोह में सम्मान, विश्व शांति की कामना

वाराणसी। मेहंदीगंज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी भगवती शर्मा का कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार, सुरेश यादव, उमाशंकर बिंद, उपाध्यक्ष राजू पांडेय, करन बिंद सहित विकास बिंद, राजा गौड़ एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। भगवती शर्मा ने कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को टी-शर्ट वितरित कर सम्मानित किया।
भगवती शर्मा ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *