रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर। बाजार से वापस घर जा रही महिला का ई-रिक्शा में छूटा बैग कोतवाली पुलिस ने बरामद कर वापस लौटाया है। गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के भौली निवासी आसमा मंगलवार को सामान खरीदने के लिए कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार आई थीं। वापस जाते समय उनका बैग गलती से ई-रिक्शा में ही छूट गया। बैग में एक मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नगद रखे थे।
महिला ने इसकी सूचना थाना कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही चौकी मुराइनटोला पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ई-रिक्शा को ट्रेस कर लिया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला का बैग बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। पना बैग और सामान सही-सलामत वापस पाकर महिला ने पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *